फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और पुत्रों ने कर दी पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव जठेड़ी में कहासुनी की रंजिश में पड़ोसी सगे भाइयों, पिता व उसकी बेटी ने साथ मिलकर एक युवक की दो गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या करने के लिए घर में घुसे हमलावरों ने ललकारा तो उन्हें देखकर युवक पड़ोसी की छत पर भाग गया। हमलावरों ने छत पर जाकर उसके सीने व सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृत युवक के पिता के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जठेड़ी निवासी नीरज (33) बुधवार रात को अपने घर के अंदर कमरे में सो रहा था। नीरज के पिता श्रीओम ने बताया कि रात करीब 11 बजे उनका पड़ोसी देवेंद्र अपने भाई धर्मबीर, बहन मनीषा व पिता नारायण के साथ उनके घर में आया। वह उसके बेटे के कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए धक्का देकर ललकारने लगा। वह नीरज को कह रहे थे कि बाहर निकल तूने मनीषा का घर बर्बाद कर दिया है। वह उसके बेटे के कमरे में जबरन घुस गए। देवेंद्र हाथ में पिस्तौल व धर्मबीर तेजधार हथियार (दाव) और नारायण गंडासी लिए हुए था। जिस पर नीरज अपनी जान बचाने के लिए सीढ़ियों पर चढ़कर छत की तरफ भाग गया। इस पर देवेंद्र, धर्मबीर व नारायण भी उसके पीछे छत पर चढ़ गए। देवेंद्र ने उसके बेटे पर गोली चला दी। गोली चलाने के बाद उसका बेटा बचने के लिए पड़ोसी विजय की छत पर कूद गया। जिससे वह गिर गया। इसी दौरान देवेंद्र ने उसके बेटे के सीने में गोली मार दी। इसी बीच धर्मबीर भी छत पर पहुंच गया और देवेंद्र से पिस्तौल लेकर उसने भी उसके सिर में गोली मार दी। श्रीओम के शोर मचाने पर उसका भाई राजबीर भी गली में आ गया। इसके बाद देवेंद्र, धर्मबीर, नारायण व मनीषा वहां से फरार हो गए। श्रीओम ने अपने बेटे को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने श्रीओम के बयान पर देवेंद्र, धर्मबीर, नारायण व मनीषा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मनीषा को लेकर हुई थी कहासुनी
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मनीषा को लेकर नीरज के साथ हमलावर पक्ष की कहासुनी हुई थी। नीरज व मनीषा के बीच हुई कहासुनी के बाद करीब डेढ़ माह पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश में अब हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था नीरज
हमलावरों की गोली का शिकार हुआ नीरज अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई थी। उसकी तीनों बहनों व नीरज की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
गांव जठेड़ी में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता ने गांव के ही दो भाइयों, उनके पिता व बहन पर हत्या का आरोप लगाया है। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

अनिल छिल्लर, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें