फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद से कम अंक आने पर छात्र ने फंदा लगा दी जान, 12वीं में मिले 82 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव मातंड के छात्र ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में उम्मीद से कम अंक आने पर घर के अंदर फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देख मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहपाठियों से कम आने पर परेशान था रवि
गांव मातंड निवासी रवि ने एक निजी स्कूल से 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 15 मई को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें रवि को 82 प्रतिशत अंक आए थे। परिजनों ने बताया कि रवि को अधिक अंक आने की उम्मीद थी। बताया जा रहा है कि रवि के अंक उसके कुछ सहपाठियों से भी कम थे। इससे वह परेशान रहने लगा। शुक्रवार दोपहर बाद वह घर में एक कमरे के साथ बने स्टोर में गया और छत में लगी कुंडी से कपड़ा बांध कर उस पर फंदा लगा कर जान दे दी।
काफी देर तक जब रवि नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पिता बृजमोहन तलाश करते हुए कुछ समय बाद स्टोर में पहुंचे तो रवि फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद बरोदा थाना की बुटाना चौकी से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार रात पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बृजमोहन के बयान दर्ज करके शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद रवि के शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उम्मीद से कम अंक आने से परेशान था बेटा
बृजमोहन ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे को 12वीं में उत्कृष्ट अंक आने की उम्मीद थी। उसे उम्मीद से कम अंक आए तो वह परेशान रहने लगा। इसी के चलते उसने फंदा लगा लिया।
बच्चों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना गलत
वर्तमान में अक्सर अभिभावक व शिक्षक बच्चे को अधिक अंक लाने के लिए उस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाते हैं। जबकि बच्चे को समझाना चाहिए कि अंकों की दौड़ में शामिल होने के बजाय वह ज्ञान को प्राप्त करे। स्कूलों में भी बच्चों को इस तरह की सीख नहीं दी जाती कि अंक कोई पैरामीटर नहीं है। माता-पिता को चाहिए कि वह बच्चे पर अंकों का दबाव बनाने के बजाय उसे अच्छे से पढ़ाई करने को प्रेरित करें। जिससे वह खुद पर दबाव महसूस न करे। -डॉ. संतराम देशवाल, शिक्षाविद।
छात्र के पिता के बयान पर सीआरपीसी 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। छात्र को अधिक अंक आने की उम्मीद थी। -सतीश कुमार, इंचार्ज, पुलिस चौकी बुटाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें