फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीदने को घर में रखे 60 लाख रुपये चोरी, नौकर पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना में दो एकड़ जमीन खरीदने के लिए घर में रखे 60 लाख रुपये चोरी हो गए। परिवार के सदस्य जब सोकर उठे तो उन्हें चोरी का पता लगा। मकान मालकिन ने तीन सप्ताह पहले नौकरी से निकाले गए चालक पर चोरी का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सिसाना निवासी अंगूरी देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह जब वह सोकर उठे तो दरवाजे की कुंडी खुली मिली। उसने कमरे के अंदर जांच की तो देखा कि संदूक का ताला टूटा हुआ था। संदूक की जांच की तो उसमें रखे 60 लाख रुपये गायब मिले। अंगूरी देवी का कहना है कि 10 अप्रैल को उन्होंने एक प्लॉट का सौदा किया था। जिसके एवज में 60 लाख रुपये 15 मई को मिलेे थे। अंगूरी देवी ने बताया कि दो वर्ष से उनके पास उत्तर प्रदेश के संभल जिले के नासरपुर गांव का रहने वाला नरेश गाड़ी चालक था। जिसका काम ठीक नहीं होने के चलते तीन सप्ताह पहले ही उसे नौकरी से निकाला था। जिस दिन उसने अपने प्लाट का बयाना लिया, उस दिन नौकर नरेश भी उसके साथ ही था और उसे पता था कि 15 मई को उनके पास 60 लाख रुपये आएंगे। उन्हें गांव में ही दो एकड़ जमीन लेनी थी, जिसकी बात चली हुई थी और उन्हें 22 मई को जमीन की रजिस्ट्री करवानी थी। इसलिए उन्होंने 60 लाख रुपये की नकदी को घर पर ही रखा हुआ था। नकदी शुक्रवार की रात को चोरी हो गई। अंगूरी का आरोप है कि नरेश ने ही अपने साथियों के साथ रात में आकर घर से नकदी चोरी की है। नरेश शुक्रवार को एक युवक के साथ गांव में देखा भी गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें