फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेत की डोलबंदी को लेकर युवक पर कस्सी व लाठी-डंडों से हमला, चाकू भी मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की डोलबंदी को लेकर युवक पर कस्सी व लाठी-डंडों से किया हमला, घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव किलोहडद में खेत की डोलबंदी को लेकर हुए झगड़े में एक परिवार के लोगों ने युवक पर कस्सी, लाठी डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं चाकू से भी उस पर वार किया गया। युवक को बचाने आई उसकी मां-बहन से भी मारपीट की गई। साथ ही पड़ोसियों पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने युवक के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किलोहड़द निवासी सौरभ (18) ने पुलिस को बताया कि उनके खेत गांव के ही धर्मबीर, जय भान, रणबीर के खेतों के पास है। उनका खेत की डोलबंदी को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। धर्मबीर ने मंगलवार को उसे चाकू से मारने की धमकी दी थी। वहीं, मारपीट भी की थी। उसके बाद बीच-बचाव हो गया था। बाद में धर्मबीर, उसके लड़के अमित, परिवार के सुनील तथा जयभान ने उसे मंदिर के पास घेर लिया। आरोपी वैन में सवार होकर आए थे। उन्होंने वैन को उसकी बाइक के सामने खड़ा कर दिया। अचानक वैन आगे आने से वह बाइक सहित नीचे गिर गया। इसी बीच आरोपियों ने उसे दबोच लिया था। आरोपी जयभान ने उस पर कस्सी के बिट्टे से वार कर दिया। वह नीचे झुका तो अमित ने उस पर चाकू से वार किया। चाकू उसके सिर में लगा। वह वहां से जान बचाने के लिए भाग लिया। वहां उनके परिवार रणबीर वहां लाठी लेकर पहुंचा और उसका पीछा किया। अन्य आरोपी भी वहां पहुंच गए। धर्मबीर ने हाथ में ली हुई कस्सी उसकी तरफ फेंक कर मारी, जो उसके मुंह पर लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी सुनील ने उसपर चाकू से वार किया। आरोपियों ने कहा कि उसे मारकर नहर में फेंक देंगे। इसी बीच झगड़े का पता लगने पर उसकी मां व बहन मौके पर पहुंच गई। वह उसे छुड़ाने लगी तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुन कर आसपास के लोग मौके पर आकर बीच-बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। इस दौरान कई पड़ोसियों को भी चोट आई। लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी धमकी दे कर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सौरभ के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें