फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में नहा रहे दुकानदार की चेन छीनकर विरोध करने पर गोली मारने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में नहा रहे दुकानदार की हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव बैंयापुर के अड्डे पर दुकानदार से चेन छीनने और विरोध करने पर उसकी हत्या करने के मामले से स्पेशल स्टाफ पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने मामले में गांव सेवली निवासी अखिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से दिल्ली में कार लूट की दो अन्य वारदात सुलझी हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश चार दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव बैंयापुर निवासी राजेश (46) गांव के अड्डे पर कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते थे। वह 16 जुलाई को दुकान के बाहर बारिश में नहा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी सोने की चेन छीन ली थी। राजेश के विरोध करने पर युवकों ने उनकी गर्दन के पास गोली मार दी थी। हमले में राजेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने राजेश के भाई नरेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। वारदात का अंजाम देकर बदमाश खरखौदा की तरफ फरार हो गए थे। आरोपी वारदात स्थल से काफी आगे एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में वह कैद हो गए थे।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने आरोपी अखिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह चेन लूटकर भाग रहे थे। दुकानदार ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़ेे जाने के भय से उन्होंने गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने उसके साथी का पता लगा रही है। पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार करेगी।
---
दिल्ली में लूट के दो मामले भी सुलझे : आरोपी की गिरफ्तारी से दिल्ली में लूट के दो मामले सुलझे हैं। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2016 में दिल्ली के बदरपुर बार्डर से व इसी वर्ष अपने साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर बुद्ध विहार, दिल्ली से होंडा अमेज कार लूटी थी।
विज्ञापन

---
दुकानदार की हत्या के मामले में जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिससे लूटी गई चेन को भी बरामद किया जा सके।
- श्रीनिवास, प्रभारी स्पेशल स्टाफ सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें