ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर से गांव रोहणा जा रहा बाइक सवार युवक ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जिसमें शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गांव रोहणा निवासी मनोज ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि दो दिन पहले काम खत्म कर गांव लौट रहा था। परिचित का फोन आने पर सड़क किनारे खड़ा होकर सुनने लगा। इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मनोज के बयान पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।