फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित फाइल नंबर 14 :

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से बात करने की लेकर रंजिश में साथी ने युवक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। राठधना रोड पर ट्यूलिप सिटी के पास बाइक सवार युवक को दो हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। युवक कोचिंग सेंटर में जा रहा था। गोली मारने के पीछे एक युवती से बातचीत को लेकर युवकों का झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जठेड़ी निवासी देवेंद्र बुधवार को बाइक पर सवार होकर सोनीपत कोचिंग सेंटर में जा रहा था। जब वह राठधना रोड पर ट्यूलिप सिटी के सामने पहुंचा तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। एक युवक ने देवेंद्र पर गोली चला दी। गोली देवेंद्र की पीठ में लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। राहगीरों ने देवेंद्र को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसे उपचार के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल के बयान पर गांव लहराड़ा निवासी जुबेर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी दलबीर सिंह दांगी ने बताया कि देवेंद्र ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं कि वह और जुबेर एक युवती से बातचीत करते हैं। जुबेर उसे युवती से बातचीत करने पर जान से मारने की धमकी देता था। उसी रंजिश में उसने गोली मारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें