फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ की ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी का नया कारनामा, दूसरे नाम से खोल ली कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
चिटफंड कंपनी के नाम पर जिले के हजारों लोगों से करीब 100 करोड़ की ठगी कर फरार होने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कंपनी की तरफ से निवेशकों व एजेंटों को शांत करने के लिए नए नाम से दूसरी कंपनी खोल पुराने बांड नई कंपनी में ट्रांसफर करने को कहा जा रहा है। ऐसे में निवेशक फिर से ठगी होने की आशंका के चलते झांसे में नहीं आए और सिविल लाइन थाना पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकार हुए लोगों ने पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर मुहैया कराए हैं।

बता दें कि गांधी चौक पर केबीसीएल नाम से एक कंपनी ने वर्ष 2009 में चिटफंड का ऑफिस खोला था। जिसमें आसपास के गांवों के लोगों को कमिशन का लालच देकर एजेंट बनाया गया था। सोनीपत में ही 500 से अधिक लोग चिटफंड कंपनी के एजेंट बन गए। इसके बाद एजेंटों ने गांवों के साथ ही शहर में भी लोगों के एफडी व आरडी खाते खोलने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

इसमें एफडी में साढ़े पांच साल में राशि को दोगुना करने व आरडी में भी मोटा ब्याज देने का लालच दिया गया था। पांच हजार से अधिक लोग इस कंपनी से जुड़ गए। बाद में कंपनी के यहां कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी ऑफिस को बंद कर फरार हो गए। इसके बाद एजेंटों की मुसीबत बढ़ गई थी। लोगों ने एजेंटों को पकड़ना शुरू कर दिया था। इस मामले में गांव भठगांव में कंपनी के एजेंट सत्यवान के खिलाफ जून माह में केस भी दर्ज किया गया था।

दूसरी कंपनी की जांच कराने की मांग
ठगी का शिकार हुए लोगों व एजेंटों ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और दूसरे नाम से खोली गई कंपनी की जांच कराने को कहा है। एजेंट मामन, नवाब सिंह, ईश्वर, आनंद, कर्मबीर, मुकेश, जगबीर, राजेश ने बताया कि वह भी बेरोजगारी में कंपनी से जुड़े थे। अब कंपनी ही भाग गई और लोग उन्हें लगातार पैसों की मांग को लेकर परेशान कर रहे हैं। ऐसे में अब कुछ लोगों ने संपर्क कर नए नाम से कंपनी बनाकर उन्हें शांत करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें कहा जा रहा है कि पुरानी एफडी और आरडी की राशि भी दी जाएगी। वे अब झांसे में नहीं आने वाले। उन्होंने कहा कि दूसरी कंपनी की भी जांच की जाए।

पूर्व पार्षद ने शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई
पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद संजय बड़वासनी ने पुलिस से मांग की है कि शीघ्र इस मामले में कार्रवाई करे। दूसरे नाम से बनी कंपनी अपने पैर न पसार सके। केबीसीएल कंपनी के खिलाफ भी अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व पार्षद के नेतृत्व में एजेंट व निवेशक मंगलवार को एक बार फिर सिविल लाइन थाना पुलिस के पास पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


चिटफंड के नाम पर ठगी का मामला मेरे संज्ञान में आया था। थाना सिविल लाइन प्रभारी को मामले की जांच सौंपी गई है। शीघ्र ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
सतेंद्र गुप्ता, एसएसपी, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें