फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआं में अवैध कब्जा हटाने गया प्रशासनिक अमला बैरंग लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
गांव जुआं में रजवाहा के किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा हटाने गई टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों को इसे लेकर पहले ही नोटिस दिए गए थे। अब प्रशासन ने ग्रामीणों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
गांव जुआं से गुजरने वाले रजवाहा से कई दर्जन गांवों के खेतों में सिंचाई होती है। साथ ही इसे पेयजल में भी प्रयोग किया जाता है। गांव जुआं में ग्रामीणों ने रजवाहे के किनारे अवैध कब्जे कर रखे हैं। शिकायत पर सिंचाई विभाग ने ग्रामीणों को कई बार नोटिस जारी कर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कब्जे नहीं हटाए गए। रजवाहा में ग्रामीणों ने दूषित पानी की पाइप भी नाले में डाल रखी है। जिसके कारण रजवाहे का पानी दूषित होता है। वहीं रजवाहे में सफाई को लेकर सिंचाई विभाग को कड़ी मशक्त करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक की कुछ लोगों ने यहां निर्माण भी कर दिया। एक सप्ताह पहले विभाग के जेई रजवाहे की जमीन में हो रहे अवैध कब्जे को हटवाने के लिए पहुंचे थे। अवैध कब्जा करने वालो व्यक्ति ने जेई जान से मारने की धमकी दे दी थी। जेई ने युवक के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दी थी। शनिवार को टीम जेसीबी लेकर गांव में कब्जा हटाने पहुंच गई थी। जिस पर कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। काफी बहस के बाद प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों को तीन दिन में कब्जा हटाने की चेतावनी दी और वापस लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें