फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से 15 लाख रंगदारी मांगी: आरोपी बोला-लाला यादराम को मारी थी तीन, तुमने नहीं दिए रुपये तो चार गोलियां मारेंगे 

Tue, 15 Feb 2022 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)  

सार

मूलरूप से रोहतक के गढ़ी सांपला का पशु आहार विक्रेता खरखौदा में रहकर व्यापार कर रहा है। आरोपी ने  बाद में पांच लाख देने की बात कही और कहा कि तूने 50 लाख रुपये खर्च कर मकान भी बना लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा कस्बे में पशु आहार विक्रेता को फोन कर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। चौथ नहीं देने पर लाला यादराम की तरह गोली मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चौथ मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से रोहतक जिले के गांव गढ़ी सांपला निवासी कल्याण सिंह ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल खरखौदा में रहता है और खल-बिनौले का व्यापार करता है। उसने जय बाबा हरिदास के नाम से ट्रेडिंग कंपनी बनाई है। कल्याण सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम को 7:53 बजे उसे मोबाइल कॉल आई और 15 लाख रुपये देने के लिए कहा गया। फोन करने वाले ने उसे धमकी दी कि तेरे दो बच्चे हैं और तूने गांव में 50 लाख रुपये खर्च कर मकान बनाया है। 

उसने धमकी दी कि उन्होंने ही खरखौदा में व्यापारी लाला यादराम को तीन गोलियां मारी थीं और जो तू पैसे नहीं देगा तो तुझे चार गोलियां मारेंगे। चौथ मांगने के लिए उसे तीन बार फोन किया गया। पहले जहां 15 लाख रुपये मांगे गए, वहीं तीसरी बार में पांच लाख तक आ गया।
विज्ञापन


कल्याण सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने व उसके जान-माल की सुरक्षा करने की मांग की। पुलिस ने मामले में चौथ मांगने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

लाला यादराम को दिसंबर 2015 में मारी थीं गोलियां
फोन करने वाले ने धमकी देते हुए लाला यादराम की तरह पशु आहार विक्रेता को गोली मारने की धमकी दी है। किराना के थोक व्यापारी लाला यादराम को दिसंबर, 2015 में तीन गोलियां मारकर घायल किया गया था। बदमाशों ने उन्हें गोली मारने से पहले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उनके पास अक्तूबर 2014 व मार्च, 2015 में फोन कर धमकी दी गई थी। लाला यादराम के बेटे पर भी हमला किया गया था। 

पशु आहार विक्रेता से रंगदारी मांगने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।  -इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें