फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में आए व्यक्ति का अपहरण कर लूटपाट, पांच पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बारात में आए व्यक्ति का अपहरण कर लूटपाट, पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव ढुराना बारात में आए एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति हमलावरों के चंगुल से निकल भागा और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव बांध निवासी नरेंद्र ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह अपने ताऊ के लड़के की बारात में गांव ढुराना आया था। वह सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान उनके गांव का अश्वनी, गांव कालखा निवासी रणधीर व तीन युवक स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। पांचों ने उसे उठाकर जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया। नरेंद्र ने पुलिस का बताया कि बाद में उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उससे सोने की चेन, अंगूठी व 35 सौ रुपये छीन लिए। उन्होंने उसे तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया। वह किसी तरह उनकी गाड़ी रुकने के बाद उनसे बचकर भाग निकला। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने नरेंद्र के बयान पर अश्वनी, रणधीर व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि गांव ढुराना में बारात में आए युवक ने पांच लोगों पर मारपीट, लूटपाट व तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें