फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के सामने पिता की बेरहमी से हुई हत्या तो लगा सदमा, पत्नी भी बेसुध हो अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-23 निवासी राजेश मलिक की कॉलेज में उनकी बेटी की आंखों के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पापा की हत्या देखकर बेटी सदमे में हैं। वहीं पति की हत्या की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी भी बेसुध हो गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। राजेश दहिया तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद से जहां बहनों का रोकर बुरा हाल था, वहीं बुढ़ापे में बेटा छिन जाने से उनके पिता भी हालत भी खराब थी। वह रोकर अपने बेटे का नाम पुकार रहे थे।
राजकीय कॉलेज पिपली में एक्सटेंशन लेक्चरर राजेश मलिक की बेटी लक्षिका (14) अपने पापा राजेश व मामा सितेंद्र के साथ कार में सवार होकर निकली थी। उसे मामा के साथ दिल्ली दवाई लेने जाना था। पापा के कॉलेज के बाहर पहुंचने पर वह भी उनके साथ उतरकर अंदर चली गई। जब राजेश मलिक हाजिरी लग रहे थे तो इसी दौरान जगमेल नाम के छात्र ने उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। पिता के साथ आंखों के सामने हुई वारदात के बाद से लक्षिका सदमे में हैं। वह कुछ बता नहीं पा रही है। उसकी आंखों से अश्रुधारा अवश्य निकल रही हैं। वहीं जब पति की हत्या की सूचना राजेश की पत्नी पूनम को लगी तो वह भी बेसुध हो गई। पूनम को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

बुढ़ापे की लाठी छिनने से पिता का रोकर बुरा हाल
बेटे की हत्या किए जाने के बाद से पिता छतर सिंह का रोकर बुरा हाल है। तीन बेटियों में इकलौते बेटे को खोने से उनकी हालत बिगड़ी हुई थी। वह रोकर सिर्फ अपने बेटे को पुकार रहे थे।
विज्ञापन


नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्र है दोनों बच्चे
राजेश मलिक के दोनों बच्चे नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्र है। उनका बड़ा बेटा लक्ष्य (16) निजी स्कूल में दसवीं व बेटी लक्षिका उसी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। उनकी पत्नी पूनम भी दिल्ली में टेक्सटाइल विभाग में स्टेनो के पद नियुक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें