फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की मुखबिरी पर हुई थी दिल्ली के व्यापारी से लूटपाट, पांच काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
गांव सबौली के पास दिल्ली के व्यापारी से नकदी लूट की वारदात उसके दोस्त की मुखबिरी पर हुई थी। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नरेला के स्वतंत्र नगर निवासी मोनू व उसका दोस्त मोहित उर्फ बुच्चा, गांव छतेहरा निवासी विक्रांत उर्फ विक्की, नरेला निवासी नीरज व दिल्ली के पांडव नगर का रहने वाला हिमांशु उर्फ कर्ण है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे लूट की नकदी बरामद की जा सके।
दिल्ली के नरेला स्थित स्वतंत्र नगर निवासी विपुल ने 17 अक्टूबर को थाना कुंडली में शिकायत दी थी कि वह घटना के दिन शाम को बाइक पर किसी काम से सबौली की तरफ गया था। सबौली के पास पहुंचने पर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने उसे रुकवा लिया था। उन्होंने हथियार के बल पर उससे 83 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो एसआई नरेश कुमार ने आरोपी मोनू, मोहित उर्फ बुच्चा, विक्रांत उर्फविक्की, नीरज व हिमांशु उर्फ कर्ण को जाटी मोड़ से काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपुल का साथी है मोनू, उसने दी पूरी जानकारी
गिरफ्तार आरोपी मोनू ही विपुल का दोस्त और पड़ोसी है। उसी ने विपुल के बारे में पल-पल की जानकारी अपने दोस्त मोहित को दी थी। आगे मोहित ने विक्की, नीरज व हिमांशु को बताया और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। विपुल जब नरेला से चला था तो तभी से मोनू ने उसकी जानकारी अपने साथियों के साथ अपडेट करनी शुरू कर दी थी। जिसके चलते वह वारदात को आसानी से अंजाम देने में कामयाब रहे।

वर्जन
दिल्ली के व्यापारी से लूटपाट करने वालों सहित सभी पांच आरोपियों को काबू कर लिया गया है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसआई नरेश कुमार, थाना कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें