फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर का ताला काटकर 3.59 लाख की नकदी से भरा एटीएम उखाड़ ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव निजामपुर में मंगलवार रात को चोर ओबीसी बैंक की शाखा के बाहर लगा एटीएम को उखाड़ ले गए। एटीएम में करीब 3.59 लाख रुपये थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैंक के अधिकारियों को दी। जिस वह बैंक में पहुंचे तो शटर का ताला कटा मिला और एटीएम गायब था। शाखा के मैनेजर ने बरोदा थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरी का मामला दर्ज कर लिया। एटीएम पर लगे सीसीटीवी में दो युवक चेहरा ढककर आते दिखाई दे रहे है। बाद में उन्होंने सीसीटीवी की तार काट दी। गांव निमाजपुर में ओबीसी बैंक की शाखा है। यह गांव जींद जिले की सीमा से सटा हुआ है। मंगलवार शाम को बैंक के अधिकारी व कर्मचारी बैंक शाखा पर ताला लगा कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह सूचना मिली कि एटीएम के शटर का ताला कटा हुआ है। जिस पर बैंक के अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो जांच की। जांच में वहां से एटीएम ही गायब मिला। इस संबंध में शाखा के प्रबंधक युद्धवीर ने बरोदा थाना में शिकायत दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एटीएम में 3 लाख 59 हजार 400 रुपये थे। बताया गया है कि कई दिन पहले एटीएम में नकदी डाली गई थी। शाखा के प्रबंधक की शिकायत पर बरोदा थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कपड़े से ढककर आए थे चेहरा, सीसीटीवी का काटा तार
पुलिस ने बैंक पहुंच कर सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। फुटेज में दो युवक एटीएम की तरफ आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। एटीएम में घुसने के बाद उन्होंने सीसीटीवी की तार को काट दिया। जिसके बाद चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी में कैद नहीं हो सकी।
चोरों ने एटीएम में घुसने के बाद पूरा एटीएम की उखाड़ा और अपने साथ ले गए। इससे साफ है कि चोरों की संख्या अधिक रही होगी। पहले उनके दो साथी एटीएम में आए थे। उन्होंने सीसीटीवी की तार काटने के बाद अपने साथियों को बुलाया होगा।
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड बीमार होने के कारण था छुट्टी पर
पुलिस जांच में सामने आया है कि एटीएम पर रात को सुरक्षा गार्ड तैनात रहता था, लेकिन मंगलवार रात को वह बीमार होने के चलते छुट्टी पर था। जिसके चलते ही एटीएम पर ताला लगाया गया था। सुरक्षा गार्ड की छुट्टी का फायदा उठाकर चोर एटीएम उखाड़ ले गए।
गांव निजामपुर स्थित ओबीसी बैंक की शाखा के बाहर लगा एटीएम चोरी करने की शिकायत मिली है। जिस पर शाखा प्रबंधक युद्धवीर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक आते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी के तार को काट दिया। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा गार्ड बीमार होने के कारण छुट्टी पर था। -राजेश कुमार, एसएचओ, थाना बरोदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें