विक्की हत्याकांड में तीन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया
सोनीपत। सब्जी मंडी में विकास उर्फ विक्की की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या करने के मामले में सीआईए ने तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने मामले में 11 अन्य युवकों के भी नाम बताए हैं।
विदित रहे कि पुरखास अड्डा क्षेत्र निवासी विकास उर्फ विक्की (23) मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक 27 नवंबर को उसे फोन कर मंडी में बुलाया गया था। इसी दौरान मोनू व प्रदीप नाम के दो युवकों समेत अन्य ने एक दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने बताया कि वह वारदात के बाद राजस्थान व उत्तर प्रदेश में छुपे थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।