फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर से सात लाख रुपये चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। शहर के दिल्ली मार्ग पर स्थित एक मकान से सात लाख रुपये चोरी का मामला सामने आया है। परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने अपने पड़ोसी पर नकदी चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड निवासी धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि उसे घर में काम के लिए पैसों की जरूरत थी। ऐसे में उसे दो रिश्तेदारों ने उसे तीन व एक लाख रुपये लिए थे। तीन लाख रुपये उसके पास थे। उसने सात लाख रुपये की रकम अपने घर के अंदर बाक्स में रख दी। बुधवार की दोपहर को जब घर पर कोई नहीं था उस दौरान घर में घुसकर बाक्स का ताला तोड़कर उसकी नकदी चोरी कर ली गई। अपने स्तर पर जब उन्होंने जांच की, जिसके आधार पर उन्हें अंदेशा है कि पड़ोस के ही मोनू ने उसके घर से नकदी चोरी की है। पुलिस ने धर्मबीर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें