फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
खुद को आईपीएस अधिकारी का चालक बताकर एक युवक से शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सेक्टर-23 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला सन्नी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
शास्त्री कॉलोनी निवासी अमित ने 12 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए फाइल तैयार कराई थी। फाइल तैयार कर वह उसे जमा कराने के लिए उपायुक्त कार्यालय गया था तो उसकी मुलाकात सेक्टर-23 निवासी सन्नी से हुई थी। सन्नी ने कहा था कि वह आईपीएस अधिकारी एएसपी अरमान सिंह खत्री का चालक है। उसने गर्वनमेंट ऑफ इंडिया ड्राइवर ऑफिसर ड्यूटी का अपना कार्ड भी दिखाया था और उसे जम्मू-कश्मीर से 1.20 लाख रुपये में लाइसेंस बनवाने की बात कही थी। जिस पर वह उसके झांसे में आ गया था। उसने ब्याज पर पैसे लेकर आरोपी को दिए थे।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे 15 दिन में लाइसेंस बनवाकर देने की बात कही थी। उसके बाद वह उसे टरकाता रहा और लाइसेंस नहीं बनवाया। पांच माह तक टरकाने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया था। अमित ने बताया था कि सन्नी उसे 25 मई को बत्ती लगी कार में मिला था। जिससे वह उस पर विश्वास करने लगा। वह उसे जम्मू कश्मीर तक ले गया और वहां छोड़कर आ गया था। जिस पर उसने शक होने पर पुलिस को शिकायत दी थी। आरोपी जिसे आईपीएस अधिकारी बताता था, वह युवक भी कुरुक्षेत्र पुलिस के हत्थे पहले ही चढ़ गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी को एएसआई वपेंद्र ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


शस्त्र लाईसेंस बनवाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ के लिए उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिससे मामले से पर्दा उठाया जा सके।
रविंद्र कुमार, प्रभारी, कोर्ट कांप्लेक्स चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें