फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थी की चेकिंग करने लगे तो कॉपी लेकर भागा, सुरक्षा कर्मी ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। बोर्ड की परीक्षा में अभी तक नकल करने के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब परीक्षार्थी कॉपी लेकर भी भागने लगे है। ऐसा ही मामला मुरथल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केंद्र में सामने आया है। जहां बोर्ड के सचिव की फ्लाइंग ने छापा मारकर चेकिंग लेनी शुरू की तो एक परीक्षार्थी कॉपी लेकर भागने लगा। उसे सचिव के सुरक्षा कर्मी ने पकड़ लिया और उसको पुलिस को सौंपकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव की फ्लाइंग ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल में छापा मारा। वहां फ्लाइंग जब चेकिंग करने लगी तो एक परीक्षार्थी कॉपी लेकर भागने लगा। उसका पीछा करके सचिव के सुरक्षा कर्मी ने पकड़ लिया। उस परीक्षार्थी ने अपना नाम विशाल आंतिल निवासी कुराड़ इब्राहिमपुर बताया। परीक्षार्थी के खिलाफ केंद्र अधीक्षक बिजेंद्र सिंह की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं परीक्षार्थी व उसकी कॉपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें