फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: मिमारपुर घाट पर यमुना में स्नान कर रहे चचेरे भाइयों की डूबने से मौत, यूपी के संभल के थे निवासी

Thu, 09 Jun 2022 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

यूपी के जिला संभल के गांव मुटैना के रहने वाले चचेरे भाई मिमारपुर घाट पर स्नान कर रहे थे।  फिलहाल गन्नौर शहर में रहकर फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्येष्ठ के दशहरा पर यमुना के हरियाणा के सोनीपत में मिमारपुर घाट पर स्नान करने गए चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचे अन्य लोगों ने गोताखोर की मदद से शवों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पहुंची मिमारपुर चौकी पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजन  शवों को लेकर यूपी के संभल चले गए। 

विज्ञापन

 

यूपी के जिला संभल के गांव मुटैना निवासी सुनील (19) पुत्र हरप्रसाद व सुनील (20) पुत्र ताराचंद गन्नौर के हरी नगर में किराये के मकान में रहकर एक फैक्टरी में काम करते थे। दोनों गांव में रिश्ते में चचेरे भाई थे। वह गुरुवार को ज्येष्ठ मास के दशहरा पर दोनों चचेरे भाई यमुना के मिमारपुर घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। हालांकि यमुना में पानी का बहाव काफी काम है, लेकिन वह यमुना में बने गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए।

 

अचानक वे डूब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, पर बचा नहीं सके। लोगों ने इस बारे में मिमारपुर चौकी पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मिमारपुर गांव से गोताखोर को बुलाया। जिसके बाद लोगों व गोताखोर की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई। दोनों को जब तक बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शवों को सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने दोपहर बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 
 

यमुना में स्नान करने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों यूपी के जिला संभल के रहने वाले थे। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। -इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें