फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने गरम धरम ढाबे का एक गेट सील कर खानापूर्ति की, लोग पहुंच रहे खाना खाने

विज्ञापन
मुरथल हाईवे पर स्थित गरम धरम ढाबे में प्रवेश करते लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
मुरथल हाईवे पर स्थित गरम धरम ढाबे पर खाना खाने पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम की टीम ने एक दिन पहले 50 लाख रुपये गृहकर वसूलने के लिए गरम धरम ढाबे का गेट सील करने में खानापूर्ति कर दी। लोग रोजाना के तरह वीरवार को भी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। ढाबा कर्मी लोगों को दूसरे दरवाजे से अंदर प्रवेश करवा रहे हैं। इस तरह नगर निगम की ओर से ढाबा सील करने के नाम पर खानापूर्ति की गई है।
क्षेत्रीय कर अधिकारी ने कहा कि ढाबे पर खाना खाने वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह उनको वहां से निकाल नहीं सके थे। निगम आयुक्त से दोबारा मंजूरी लेकर ढाबे को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

50 लाख रुपये गृहकर था बकाया
गरम धरम ढाबा संचालक पर 50 लाख रुपये गृहकर बकाया था। निगम की तरफ से कई बार नोटिस देने के बावजूद गृहकर जमा नहीं कराया जा रहा था। बुधवार को निगम की टीम क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में गृहकर वसूलने पहुंची थी। उसके बावजूद ढाबा मालिक ने गृहकर जमा नहीं कराया तो टीम ने ढाबे के एक दरवाजे पर सील लगा दी थी और वहां से निगम की टीम कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद लौट आई थी। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान लोग खाना खाने के लिए दूसरे दरवाजे से अंदर आ-जा रहे थे। टीम ने ढाबे के अंदर से लोगों को निकालने की कोशिश तक नहीं की। वीरवार को भी रोजाना की तरह ढाबे पर भी आवाजाही रही।
विज्ञापन

निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि ढाबे पर सीलिंग की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल नहीं था। ढाबे के अंदर खाना खाने वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह लोगों को बाहर नहीं निकाल सके। निगम आयुक्त से दोबारा मंजूरी लेकर ढाबे पर जाकर पूरी तरह सील किया जाएगा। साथ ही ढाबे पर आवाजाही को भी पूरी तरह बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें