सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से कम हो रहा है। हालांकि मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। जिले में शनिवार को कोरोना से स्पोर्ट्स स्कूल राई की 50 वर्षीय शिक्षिका की मौत हो गई है। संक्रमण दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है।
जिले में शनिवार को 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव की संख्या 47376 तक पहुंच गई है। शनिवार को 19 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 47061 मरीज ठीक हो चुके हैं और 62 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 0.39 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक कोरोना से 253 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ-साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।