फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 20 नए संक्रमित मिले, 48 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। रविवार को जिले में कोरोना के 20 नए संक्रमित केस मिले हैं। 48 मरीजों के ठीक के साथ सक्रिय केस घटकर 108 रह गए है। आरटी पीसीआर की संक्रमण दर 2.40 फीसदी रही। जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 276 हो चुकी हैै।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि रविवार को जिले 500 टेस्ट किए गए। इसमें 464 आरटी पीसीआर और 36 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रेपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट रविवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। वहीं आरटी पीसीआर की पुरानी 835 रिपोर्ट भी रविवार को प्राप्त की गई है। इसमें से ही 20 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.40 फीसदी रही।
कृपाल आश्रम में 99 लोगों को वैक्सीन लगाई
कृपाल नगर स्थित कृपाल आश्रम में रविवार को सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मी रीना व मीना ने 99 लोगों को वैक्सीन लगाई। आश्रम में अब तक कुल 10 हजार 274 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शिविर में प्रधान सुंदर लाल गुप्ता, संतराम, आजाद सिंह, वीर भान गुप्ता, रमेश, ओमप्रकाश, डॉ. प्रदीप, मनीष, विकास, अनमोल, गगन, किरण, राज बाला, निर्मल जीएनएम, नव्या सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले में अब तक 12 लाख 58 हजार 904 लोगों को पहली व 9 लाख 4 हजार 504 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 8139 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें