फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : राई खेलकूद स्कूल के 14 विद्यार्थियों सहित 32 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के मामलों में कई दिन से आ रही गिरावट के बीच वीरवार को फिर से संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई के 14 विद्यार्थियों व एक युवक समेत जिले में 32 संक्रमित मिले हैं। दो दिन पहले मंगलवार को खेलकूद स्कूल में छह विद्यार्थी संक्रमित मिले थे। कोरोना से 14 मरीज ठीक होने के साथ सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 3.45 फीसदी रही।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई में 31 साल का युवक व 14 विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जिला कारागार में 25 वर्षीय युवक, अशोक विहार, जाजी व दीपालपुर में 20-20 साल की तीन युवतियां, छतेहरा में 14 साल का किशोर संक्रमित मिला है।
वीरवार को 1058 लोगों की हुई कोरोना जांच
वीरवार को जिले में 1058 लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें 878 आरटीपीसीआर और 180 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट वीरवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें दो लोग संक्रमित मिले। इस टेस्ट की संक्रमण दर 1.11 फीसदी रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 870 रिपोर्ट भी वीरवार को प्राप्त की गई है। इसमें से 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 3.45 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें