फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में डीन की नियुक्ति को लेकर विवाद, राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

Fri, 22 May 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। डीसीआरयूएसटी टीचर्स एसोसिएशन (डीक्रूटा) ने विश्वविद्यालय में डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) की नियुक्ति को लेकर चिंता व्यक्त की है। एसोसिएशन ने राज्यपाल और कुलाधिपति से हस्तक्षेप कर विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वविद्यालय अधिनियम 2006 के अनिवार्य प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन




एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रो. एसके गुप्ता को 13 नवंबर 2025 को ऑफिस ऑर्डर नंबर 567 के तहत डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का कार्यभार सौंपा गया था जबकि तत्कालीन डीन प्रो. आरके गर्ग का कार्यकाल पूरा भी नहीं हुआ था। अब प्रो. एसके गुप्ता 29 मई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इसके बाद नए डीन की नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम में निर्धारित “रोटेशन प्रणाली” के अनुसार होना आवश्यक है।


ज्ञापन में कहा गया है कि प्रत्येक फैकल्टी का डीन उसी फैकल्टी के विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों में से रोटेशन के आधार पर नियुक्त किया जाना चाहिए। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि हाल ही में फैकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंटरफेस में भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिनियम की अनदेखी करते हुए सबसे जूनियर प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार को डीन नियुक्त कर दिया जबकि वरिष्ठ प्रोफेसरों को सिरे से रोटेशन प्रणाली में नजरअंदाज किया गया। विश्वविद्यालय में पूर्व में डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की नियुक्तियां हमेशा प्राकृतिक रोटेशन प्रणाली के तहत की जाती रही हैं।
विज्ञापन

डीसीआरयूटीए ने कहा कि बार-बार विश्वविद्यालय अधिनियम की अवहेलना से शिक्षकों के बीच प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर विश्वास कमजोर हो सकता है। एसोसिएशन ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर विश्वविद्यालय प्रशासन को नियमों के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें