फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: क्रेन में करंट उतरने से पास खड़े ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित घी मिल रोड पर बिजली का खंभा लगाने के दौरान क्रेन के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से संपर्क में आने पर हादसा हो गया। क्रेन में करंट उतरने से पास खड़े ठेकेदार रवि की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। कुंडली थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बारोटा निवासी अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई रवि ने ठेकेदार राजबीर से बिजली के पोल लगाने का ठेका लिया था। वह रवि और सुरेंद्र के साथ प्याऊ मनियारी-नरेला रोड पर घी मिल रोड कट के पास बिजली के खंभे लगाने का काम कर रहे थे। खंभा खड़ा करने के लिए आईटीआई चौक, सोनीपत निवासी रोहित की क्रेन मंगवाई गई थी।
शिकायत के अनुसार क्रेन से खंभा उठाते समय चालक ने उसे जरूरत से अधिक ऊंचाई तक उठा दिया। अशोक ने चालक को आवाज देकर खंभा नीचे करने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि उसने खंभा और ऊंचा उठा दिया। इसी दौरान खंभा ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गया और क्रेन में करंट उतर गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद क्रेन चालक वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि ने बताया कि क्रेन चालक के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें