फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो बाइक की टक्कर में ठेकेदार की मौत, दूसरा चालक गंभीर

Tue, 20 May 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव महलाना के पास दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का चालक घायल हो गया। घायल बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव बघरेटा हॉल मालवीय नगर, सोनीपत निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई दीपक सोनीपत में ही विकास नगर में रहते थे। वह लेबरों के ठेकेदार थे। रविवार को वह बाइक पर सवार होकर गांव भठगांव जा रहे थे। उनके चचेरे भाई दीपक भी उनके आगे दूसरी बाइक पर जा रहे थे।
जब वह गांव महलाना स्थित पेट्रोल पंप से आगे पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने दिलीप की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गिर गए। दिलीप के अलावा दूसरी बाइक का चालक भी घायल हो गया। उन्होंने दोनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उनके चचेरे भाई को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीजीआई ले जाने से पहले ही उनके चचेरे भाई की मौत हो गई। दूसरी बाइक के चालक को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें