सोनीपत। आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम पर आधारित 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने योग दिवस की तैयारी को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय में ऑनलाइन माध्यम से उपायुक्त व अधिकारियों से बातचीत करन के बात दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि योग न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।
इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल कर जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। जिला मुख्यालय से लेकर खंडस्तर तक योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें अधिक से अधिक लोग भागीदारी सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि 21 जून को होने वाले जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम के लिए जगह का चयन जल्द किया जाएगा। बैठक में नगराधीश डॉ. अनमोल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार मौजूद रहे।