फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ठेकेदार पर कर्मचारियों का वेतन रोकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सहकारी चीनी मिल में कच्चे कर्मचारियों ने ठेकेदार पर लगातार वेतन रोकने और धमकी देने के आरोप लगाए। कर्मचारियों के अनुसार तीन महीने का वेतन लंबित है, जिसमें पहले जिला पार्षद संजय बड़वासनी की ओर से एमडी को शिकायत देने के बाद ठेकेदार ने एक महीने का वेतन जारी किया था, जबकि दो महीने की तनख्वाह रोक ली। अब वेतन मांगने पर कर्मचारियों को धमकाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर जिला पार्षद संजय बड़वासनी कर्मचारियों के साथ मिल पहुंचे और ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेके पर लगे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है और प्रशासन अनदेखी कर रहा है। तय वेतन के मुकाबले कम भुगतान किया जा रहा है और वह भी समय पर नहीं मिल रहा। इ इस दौरान अमित सैनी, साहिल, राहुल, राहुल, सतीश, जोगिंदर, जयनारायण, सूरजपाल, रोहित, विक्रम और जतिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें