फोटो : सोनीपत के मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल, राई के वरिष्ठ छात्रावास में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्
- फोटो : samvad
सोनीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति अशोक कुमार ने मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल, राई के वरिष्ठ छात्रावास स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान विद्यालय का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कुलपति अशोक कुमार ने विद्यार्थियों और स्टाफ के भक्ति भाव की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान युग में भी खेल स्कूल के बच्चे और शिक्षक अपने मूल्यों पर खरे उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को न केवल खेलों की शिक्षा दी जा रही है बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार भी प्रदान किए जा रहे हैं। कुलपति ने विद्यार्थियों के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक जाप किया और उन्हें भगवान हनुमान के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद