फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बारिश की आस कम होने से निर्माण कार्यों को मिली गति

Thu, 14 Sep 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बारिश का मौसम होने की वजह से रुके विकास कार्यों को गति मिलने लगी है। अगले 10 दिन से सेक्टर-14 की सड़कों को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की ओर से 1.60 करोड़ रुपये से तारकोल की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। सेक्टर 14-15 के बीच महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक सड़क बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 में 60 फुट चौड़ी मुख्य सड़क को बनाने का कार्य काफी समय से प्रस्तावित था। इसके निर्माण का शुभारंभ 4 मार्च को सांसद रमेश कौशिक, मेयर निखिल मदान व पार्षद सुरेंद्र मदान ने किया था। उस दौरान नगर निगम की ओर से गांधी चौक से सेक्टर 14 मार्केट होते हुए सेक्टर 14-15 डिवाइडिंग रोड तक सड़क बनाई गई थी। साथ ही सेक्टर-14 मार्केट से चिंतपूर्णी मंदिर के आगे से जानकीदास स्कूल होते हुए मुरथल रोड तक सड़क का निर्माण किया गया था। इसके बाद बारिश का मौसम शुरू होने की वजह से निगम ने सड़क बनाने का काम रोक दिया था।
सेक्टर 14-15 डिवाइडिंग रोड के अलावा सिविल अस्पताल के पीछे विवेकानंद चौक तक जाने वाली सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को सफर में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासी नगर निगम के अधिकारियों से कई बार सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं। लोगों की बढ़ती मांग और समस्या को देखते हुए नगर निगम ने डिवाइडिंग रोड का निर्माण शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-14 की सड़कों की हालत काफी खराब है। अब काम शुरू होने से शहरवासियों को निश्चित ही राहत मिलेगी। महाराजा अग्रसेन चौक से महाराणा प्रताप चौक, विवेकानंद चौक से डिवाइडिंग रोड तक निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही सेक्टर-14 में बिजली निगम के मॉडल टाउन सब डिविजनल कार्यालय के अलावा कम्युनिटी सेंटर के सामने वाली सड़क को तारकोल से बनाया जाएगा। सेक्टर की सभी सड़कों का निर्माण अगले 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
सेक्टर 14-15 के बीच महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले 40 फीसदी सड़कों का निर्माण कर दिया था। अन्य सड़कों को बनाने का काम शुरू हो चुका है। जल्द की सेक्टरवासियों व वाहन चालकों की सुविधा के लिए तारकोल की सड़कों के निर्माण किया गया है। -पंकज सैनी, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें