फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़ी रोड पर निकासी नाले का निर्माण कार्य शुरू, 30 लाख रुपये होंगे खर्च

Wed, 14 Jan 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गन्नौर के वार्ड-8 स्थित बड़ी रोड पर नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते नगर पालिका अध्यक्ष अर
विज्ञापन
गन्नौर। वार्ड-8 स्थित बड़ी रोड पर जल्द ही पानी निकासी की समस्या समाधान हो जाने की आस जगी है। यहां पालिका ने दूषित पानी की निकासी के लिए नए सिरे से नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस पर 30 लाख की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। त्यागी ने कहा कि यहां लंबे समय से दूषित पानी की निकासी की समस्या थी। सड़क भी जलभराव के कारण टूट रही थी।
नाला बनने से न केवल जलभराव की समस्या खत्म होगी बल्कि सड़क की हालत में भी सुधार आएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाला निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद विकास शर्मा ने नपाध्यक्ष का आभार जताया। इस मौके पर पार्षद अंकित त्यागी, पार्षद सचिन, पार्षद शमशेर सैनी, मंडल अध्यक्ष अजय जैन, हरविंदर त्यागी और अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें