फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गांव माहरा में ब्राह्मण चौपाल का निर्माण शुरू, 11 लाख होंगे खर्च

Mon, 22 Jun 2026 05:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव माहरा में ब्राह्मण चौपाल के निर्माण के शुभारंभ पर जिला पार्षद संजय बड़वास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव माहरा में सोमवार को नारियल फोड़कर ब्राह्मण चौपाल के निर्माण को शुरू किया गया। इस कार्य पर 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ब्लॉक समिति सदस्य विकास व सरपंच पवन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नारियल तोड़ा।
जिला पार्षद ने कहा कि गांवों के विकास के लिए जिप की तरफ से हर गांव में काम करवाए गए हैं। उन्होंने तीन वर्ष से अपने वार्ड की आवाज उठाने का काम किया है। इसके साथ ही करोड़ों के विकास कार्य करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। गांव माहरा में भी 35 से 40 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान राजेंद्र, जगदीश, संदीप, कुलदीप, रोहतास, जयबीर, सतबीर, सुमित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें