फोटो 51: सोनीपत में शनि मंदिर रेलवे अंडरब्रिज में निर्माण न करने पर लगाया गया मेयर राजीव जैन और
- फोटो : 1
सोनीपत। शनि मंदिर रेलवे अंडरपास पर बार-बार जाल टूटने की समस्या को दूर करने के लिए निगम प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसको लेकर नगर निगम ने रेलवे अंडरपास को बंद करके निर्माण शुरू किया। अंडरपास बंद होने से वाहन चालकों को रेलवे लाइन पार क्षेत्र में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी देवेंद्र गौतम काफी समय से टूटे हुए जाल को लेकर अपना विरोध जता रहे थे। बुधवार सुबह उन्होंने रेलवे अंडरपास पर जाकर मेयर राजीव जैन और विधायक निखिल मदान के बैनर लगाकर अपना विरोध जताया था। दोपहर के समय नगर निगम ने अंडरपास से आवाजाही बंद करके निर्माण कार्य शुरू कराया।