फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आम्रपाली सवा चार घंटे देरी से पहुंची

Thu, 27 Nov 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटाे 24- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनीपत। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने लगा है। सर्दी के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने लगी है। बुधवार को छह से अधिक ट्रेनें सवा चार घंटे तक की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 4:18 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 2:25 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:23 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 1:24 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:17 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:04 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
वहीं, अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली दादर एक्सप्रेस 1:03 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 1 घंटा, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:07 घंटे, 64464 सवारी गाड़ी 1:04 घंटे, 64536 सवारी गाड़ी 1:02 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 1:23 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि कई बार सुपर फास्ट ट्रेनों को पासिंग के चलते सवारी गाड़ियों को रोकना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें