फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब लेकर लौट रहे दो दोस्तों को हॉकी-डंडों से पीटा

Fri, 09 Jan 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। शराब लेकर लौट रहे दो दोस्तों के साथ पांची जाटान रोड पर हॉकी-डंडों से लैस पांच-छह युवकों ने हमला कर दिया। पांची जाटान निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 4 जनवरी की रात 12 बजे वह अपने दोस्त दीपक के साथ ओवरब्रिज के नीचे शराब लेने गया था। जब वह लौट रहा था तो हाकी व डंडों से लैस युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली और हॉकी-डंडों से पिटाई की। उन्होंने भाग कर जान बचाई और डायल 112 पर काल की। पुलिस मौके पर आई तो हमलावर वहां से भाग गए। इसके बाद उन्होंने गन्नौर उपमंडल अस्पताल में जाकर इलाज करवाया। गन्नौर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें