फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महंगाई और पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Wed, 20 May 2026 07:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में धरने पर कांग्रेसियों को संबो​धित करते पूर्व मंत्री जगबीर मलिक। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत और नीट का पेपर लीक होने के मामले को कांग्रेस ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष (शहरी) कमल दिवान और जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) संजीव दहिया ने किया। पदाधिकारियों ने एसडीएम सुभाष चंद्र को राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा। शहरी जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार केवल बड़े-बड़े दावे कर रही है जबकि जमीन पर जनता परेशान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। नीट परीक्षा में पेपर लीक के मामले सामने आने से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया और पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस अपना आंदोलन और तेज करेगी।
विज्ञापन

इस पूर्व मंत्री जगबीर मलिक, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र पवार, सुखबीर फरमाना और यवीर वाल्मीकि, जय भगवान अंतिल, जयवीर आंतिल, नवनिर्वाचित निगम पार्षद अनुराग जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें