फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई घायल

Wed, 20 May 2026 07:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर क्राम्पटन कंपनी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करनाल के पृथ्वी विहार निवासी सोनू ने बताया कि 16 मई को वह अपने भाई प्रदीप कुमार के साथ बाइक पर कैंपस कंपनी गन्नौर से वुडलैंड फैक्टरी आउटलेट की तरफ जा रहे थे। जब वह क्राम्पटन कंपनी के पास पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाइयों को चोटें आई हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें