फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से जुड़े नेताओं को ही संगठन की जिम्मेदारी सौंपे कांग्रेस हाईकमान : कुलदीप शर्मा

विज्ञापन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को उनके जन्मदिन पर बुका भेंट करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान जमीन से जुड़े नेताओं को ही संगठन की जिम्मेदारी सौंपे। इस बार भी बेहतर संगठन नहीं बनाया गया तो चुनाव में आशा से विपरीत परिणाम सामने आएंगे। आठ वर्षों से कांग्रेस में संगठन का विस्तार नहीं हो पाया है। इसकी वजह से प्रदेश में दो बार हुए विस चुनावों में कांग्रेस को हार मिली। संसदीय चुनाव में कांग्रेस सीटें जीत सकती थी, लेकिन वहां भी संगठन की कमी की वजह से हार मिली।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रविवार को गढ़ी केसरी स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर जिले में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, इन पर रोक लगाने की जरूरत है। पार्टी मुख्यालय में बैठक के दौरान एक साथ तस्वीरें खिंचवाने से काम नहीं चलता। बैठक के बाद भी अगर आपसी मतभेद सामने आएंगे तो लोगों में इसका गलत संदेश ही जाएगा। उन्होंने हाईकमान से सही संगठन का निर्माण कर जल्द प्रदेश, जिलों, खंड की विभिन्न इकाइयों का गठन करवाने की बात कही है, जिससे कांग्रेस मजबूत संगठन के साथ चुनाव मैदान में उतरे। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा, एनडी भारद्वाज, रामेश्वर दास, महिपाल पांची, गुल्लू रापरिया, अशोक त्यागी, जोगेंद्र शर्मा, प्रवीन कुमार, रामनिवास, नंदकिशोर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें