फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाधान शिविर में धमकी, अवैध कब्जे की शिकायतें आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अंकित कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा की गई और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।

एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और जवाबदेही आवश्यक है तथा किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों की प्रगति की स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाए।

शिविर के दौरान गोहाना निवासी दीपिका बंसल ने अवैध रूप से संचालित गौशाला के संचालक पर गोबर फैलाने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इस पर एसडीएम ने तत्काल गोबर और गंदगी हटवाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा फैमिली आईडी में आय संशोधन, राशन कार्ड बनवाने, परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी सत्यापन, इंतकाल दर्ज कराने, बिजली कनेक्शन लगवाने तथा जमीन से अवैध कब्जा हटवाने संबंधी शिकायतें भी प्राप्त हुईं। इनमें से कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि अधिकारियों और आमजन के बीच बेहतर संवाद से शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनती है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर तहसीलदार शिखा, नायब तहसीलदार, खानपुर अंजू, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, बिजली विभाग के एसडीओ कपिल यादव, पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ अशोक कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुनील कुमार, बीईओ गोहाना बलजीत गहलावत, बीईओ कथूरा लवल किशोर तथा एएफएसओ राजेश हुड्डा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें