गन्नौर। गांव राजपुर में बस स्टाॅप के पास वीरवार शाम व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का बताया गया था कि राजपुर बस स्टॉप के निकट व्यक्ति पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान का प्रयास कर रही है।