फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो दिन में आईं 25 हजार एकड़ में फसल खराब होने की शिकायतें

Mon, 03 Apr 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों का आकलन करने के लिए खोले गए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दो दिन में 25 हजार एकड़ में फसल खराब होने की शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं। क्षतिपूर्ति पोर्टल अब तक जिले के 87 गांवों के लिए ही खोला गया था। रविवार को इसमें 99 गांव और जोड़ दिए गए। अब जिले के 186 गांवों के किसान पोर्टल पर खराब हुई फसल की शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। 99 और गांवों के जुड़ने से सोमवार को शिकायतों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 30 मार्च को जिले के अधिकतर क्षेत्रों में तेज बारिश हुई थी। जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन ने संवेदनशील 87 गांवों में बंद पड़े क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोल दिया था। रविवार को इसमें जिले के 99 और गांवों को जोड़ दिया गया। इस पोर्टल को मेरी फसल-मेरा ब्योरा से लिंक किया गया है। जिस पर दो दिन में करीब 25 हजार एकड़ में फसल खराब होने की शिकायत दर्ज हुई हैं। वहीं मार्च में अब तक कुल 58 हजार एकड़ फसल के खराब होने की शिकायत पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार बारिश का सबसे अधिक असर गोहाना क्षेत्र में पड़ा है।
30 हजार एकड़ भूमि का मिस मैच डाटा सत्यापन करते रहे कर्मचारी
जिले में करीब 30 हजार एकड़ भूमि का डाटा मिस मैच श्रेणी में शामिल किया गया था। जिसमें से रविवार तक 23 हजार एकड़ भूमि में उगी फसलों को सत्यापित कर दिया गया है। ऐसे में उन किसानों को राहत मिलेगी, जिन किसानों को मंडी में पहुंचने के बाद पता चलता है कि उनका रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

जिले में बारिश की वजह से किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है। किसान फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवा सकें, इसके लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल फिर से खोला गया है। जिस पर दो दिन में करीब 25 हजार एकड़ फसल खराब होने की शिकायत आई हैं। पोर्टल पर रविवार को 99 और गांवों को जोड़ा गया है। किसान अपनी शिकायत जल्द दर्ज करवाएं। -हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें