फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निफ्टम में हिंदी पखवाड़ा के तहत कराई गईं स्पर्धाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) में हिंदी पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. हरिदर सिंह ओबरॉय की प्रेरणा और कुलसचिव डॉ. आशुतोष उपाध्याय के मार्गदर्शन में दस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन सहायक कुलसचिव (प्रशासन) एवं हिंदी अधिकारी सुनील कुमार सिंह चंदेल ने किया जबकि संचालन राजभाषा प्रकोष्ठ के राजेश कुमार कश्यप ने किया। हिंदी पखवाड़े के दौरान दो श्रेणियों अधिकारी वर्ग एवं छात्र वर्ग में टंकण, निबंध, भाषण, मौलिक कहानी लेखन, मौलिक काव्य पाठ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें अहिंदी भाषी अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के लिए भी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
निफ्टम संस्थान और नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) सोनीपत-एक व सोनीपत-दो के सदस्यों के अलावा छात्र-छात्राओं को हिंदी की उन्नति एवं विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। हिंदी प्रतियोगिताओं में प्रथम रहने वाले को दो हजार रुपये, द्वितीय को 1500 रुपये, तृतीय को एक हजार रुपये व सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500 रुपये की नकद धनराशि के साथ ही सभी को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. नीरज, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. शेखर अग्निहोत्री, डॉ. तृप्ति अग्रवाल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. राखी सिंह, एसकेएस चंदेल, कुलदीप सिंह, डॉ. विकास, डॉ. अनुपमा देओरा, राजेश कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें