फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिना अनुमति कंपनी ने सड़क पर टाइल बिछाई, नोटिस थमाया

Wed, 09 Jul 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 28 बिना विभागीय अनुमति के कंपनी द्वारा सड़क के साथ में बिछाई गई टाईल। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। सनपेड़ा रोड स्थित एक निजी कंपनी के बिना अनुमति सड़क पर पीडब्ल्यूडी की जगह पर टाइल्स लगाने पर नोटिस जारी किया है। पीडब्ल्यूडी ने कंपनी को दिए नोटिस में आदेश दिया है कि बिना अनुमति के कंपनी ने टाइल लगा दी है। विभाग की तरफ से उसे हटाने पर पूरा खर्च कंपनी को देना होगा। नोटिस में आदेश दिया कि कंपनी को 3 दिन के अंदर विभाग में सुनवाई के लिए आना पड़ेगा। विभागीय परमिशन व अन्य कागजात दिखाने पड़ेंगे। कंपनी ने अपने गेट के बाहर सड़क पर टाइल लगाने का काम किया है। ग्रामीणों का कहना कि टाइल सड़क के लेवल से उठाकर बिछा दी गई है। इससे सारा पानी अब सड़क पर जमा रहेगा। विभाग के जेई कपिल राठी ने बताया कि कंपनी को नोटिस देकर जवाब मांग है।
विज्ञापन


विभागीय आदेश का करेंगे पालन

कंपनी प्रबंधक शोभनाथ मिश्रा ने बताया कि कंपनी के बाहर पानी भरता था। विभाग ने उन्हें नोटिस दिया है तो वे विभाग के नियमों का पालन करेंगे। विभाग के समक्ष पेश होकर जो आदेश होगा उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे, गलत कुछ नही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें