फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Apr 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी संचालक बलजीत का फाइल फोटो। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
शहर के एक कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी मालिक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव सोमवार की रात राठधना रोड पर पड़ा मिला। शव के पास एक पिस्टल भी पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह रखवाया, जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी बलजीत हरियाणा पुलिस का पूर्व कर्मचारी था। फिलहाल शहर में कोल्ड ड्रिंक्स की एजेंसी चला रहा था। इससे पहले उसने कुछ समय प्रॉपर्टी डीलर का काम भी किया था। परिजनों के अनुसार वह सोमवार को हर रोज की तरह घर से एजेंसी के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। जब उन्होंने बलजीत के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद उनका बेटा हिमांशु अपने पिता को एजेंसी पर देखने के लिए गया। जब वह राठधाना रोड पर पहुंचा तो अपने पिता की कार वहां खड़ी दिखाई दी। उसने कार के पास जाकर देखा तो उसके पिता का खून से लथपथ शव कार के पास में पड़ा था। उसने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव के पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है, जिसमें एक गोली कम मिली है। वहीं मामले में एएसपी डीके भारद्वाज भी सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले में पूछताछ की। परिजनों का आरोप है कि बलजीत की हत्या की गई है।

राठधाना रोड पर शव मिला था। एफएसएल टीम ने भी मौके पर जांच की है। शव के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पहलाद, थाना सदर प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें