फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए गठबंधन के पास उम्मीदवार ही नहीं : ओपी चौटाला

विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम ओपी चौटाला। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
ऐलानबाद विधानसभा का उपचुनाव टाले जाने पर इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के पास वहां का चुनाव लड़ने के लिए कोई उम्मीदवार ही नहीं है। इसीलिए चुनाव टाला जा रहा है। संविधान के अनुसार सरकार को एक दिन उपचुनाव कराना ही होगा। चौटाला यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा जब भी ऐलनाबाद विधानसभा का उपचुनाव होगा, उसके परिणाम के बाद प्रदेश की राजनीति और सत्ता में बड़ा बदलाव आएगा। गठबंधन बिखर जाएंगे और इनके चुने हुए साथी इन्हें छोड़कर भाग जाएंगे। इससे मध्यावधि चुनाव होंगे, जिसके परिणाम पार्टी के पक्ष में होंगे।
विज्ञापन

खानपुर कलां स्थित निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि अगर इनेलो सरकार ने अतीत में अच्छे काम किए हैं तो भविष्य में उनकी सरकार जरूर बनेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत करनी होगी। जो लोग भटक गए थे, उन्हें वापस लाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई द्वेष, विरोध, रंजिश, निजी व राजनीतिक स्वार्थ नहीं है। पार्टी चौ. देवीलाल की नीतियों पर चल रही है। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहाकि टैक्स के माध्यम से सरकार निजी लोगों को बढ़ावा दे रही है। आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक डॉ. रामकुमार सैनी, जोगेंद्र मलिक, दिलबाग मलिक, बालकिशन शर्मा, धज्जाराम नरवाल, विकास नरवाल, कुनाल गहलावत आदि मौजूद रहे।
----------------
कांग्रेस ने षड्यंत्र के तहत भेजवाया जेल
ओपी चौटाला ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्हें षड्यंत्र के तहत 10 साल के लिए जेल भिजवाया। उनका कुसूर इतना था कि उन्होंने पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार दिया है। यहां तक कि शिकायत करने वाले को भी 10 साल की सजा दिलवाई गई। इसके बावजूद उनकी गैरहाजिरी में न केवल कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत किया।
विज्ञापन

--------------
चौ. देवीलाल की जयंती पर ओलंपिक में पदक विजेता खिलाड़ी किए जाएंगे सम्मानित
ओपी चौटाला ने कहा कि जेल से आते ही उन्होंने आंदोलनरत किसानों से मुलाकात की। यह केवल किसान आंदोलन नहीं, सर्वजातीय आंदोलन है। इस आंदोलन ने जात-पात का भेदभाव फैलाने वालों को सबक सिखाने का काम किया है। इसके अलावा उन्होंने 25 सितंबर को जींद में ताऊ देवीलाल की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में भी पहुंचने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसके अलावा वहां ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें