फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पॉश इलाके में चला रहे थे अवैध पैट क्लीनिक, सीएम फ्लाइंग और पशुपालन विभाग की टीम ने दो को धरा

Sun, 21 May 2023 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दुकान पर कोई साइन बोर्ड तक नहीं था। न कोई लाइसेंस मिला। टीम को वहां से कई तरह के इंजेक्शन व दवा मिली। क्लीनिक में सिर्फ सरकारी पशु अस्पताल में सप्लाई होने वाले एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन भी मिले।
विज्ञापन
सोनीपत में अवैध पैट क्लीनिक पर छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के पॉश इलाके मॉडल टाउन में पेट्स केयर क्लीनिक पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और पशुपालन विभाग की टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई तरह के इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने वहां से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सेंटर संचालकों के पास पालतू पशुओं का इलाज करने की अनुमति नहीं थी। छापा मार टीम ने क्लीनिक में मिले इंजेक्शन सील कर दिए हैं। पुलिस ने पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक के बयान पर इंडियन वेटेनरी काउंसिल एक्ट की धारा 56/57 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव मोहाना स्थित पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विक्रम मलिक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सूचना दी कि मॉडल टाउन में बिना लाइसेंस पेट्स क्लीनिक चलाया जा रहा है। जिस पर टीम का गठन किया गया। जिसमें पशुपालन विभाग से उनके साथ डॉ. जगदीश व डॉ. जितेंद्र वशिष्ठ तथा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से एसआई सुनील व एएसआई सत्यनारायण को शामिल किया गया।

टीम ने छापा मारा तो वहां पर कैलाश कॉलोनी सोनीपत निवासी सूरज व रोहतक के किलोई निवासी गौरव मिला। दोनों से वैध प्रमाण पत्र या रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाने को कहा तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सके। दुकान पर कोई साइन बोर्ड तक नहीं था। न कोई लाइसेंस मिला। टीम को वहां से कई तरह के इंजेक्शन व दवा मिली। क्लीनिक में सिर्फ सरकारी पशु अस्पताल में सप्लाई होने वाले एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन भी मिले। सूरज व गौरव पेट्स शॉप अवैध रूप से चला रहे थे। दोनों के खिलाफ इंडियन वेटेनरी काउंसिल एक्ट की धारा 56/57 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें