फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना सब डिपो को मिलीं दो नई बसें, हल्द्वानी होगा रूट

Sun, 21 May 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना सब डिपो को दो और नई बसें मिल गई हैं। इसके साथ ही नई बसों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। जिला मुख्यालय से मिलीं नई बसों का परिचालन उत्तराखंड के हल्द्वानी रूट पर शुरू कर दिया है। अब गोहाना से हल्द्वानी के लिए प्रतिदिन बस मिलेगी।
विज्ञापन


गोहाना सब डिपो में नई बसों के शामिल होने से कुल बसों की संख्या 70 हो गई है। वहीं बस अड्डे में किलोमीटर स्कीम के तहत 21 बसों का परिचालन किया जाता है। गोहाना सब डिपो से सुबह 8 बजे बस हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। यह बस दूसरे दिन हल्द्वानी से गोहाना के लिए चलेगी। यह बस पानीपत, मुजफ्फरनगर, काशीपुर, रूद्रपुर होते हुए हल्द्वानी पहुंचेगी।
रूटाें पर बसों के फेरे बढ़ाने पर किया जा रहा विचार

गोहाना सब डिपो में लंबे समय से बसों की कमी बनी हुई थी। जिस कारण कुछ रूटों पर बसों के फेरे कम कर दिए गए थे। बस डिपो के बेड़े में 14 नई बसों को शामिल करने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। रोडवेज अधिकारी भी यात्रियों की मांग पर भीड़भाड़ वाले रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। रोडवेज सब डिपो गोहाना के बस स्टैंड पर्यवेक्षक दिलबाग मान ने बताया कि नई मिली बसों को प्रतिदिन हल्द्वानी चलाया जाएगा। इससे यात्रियों सफर करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें