फोटो 13- सोनीपत के मोहन नगर स्थित बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव मंदिर में विष्णेश्वर महादेव की प्
- फोटो : संवाद
सोनीपत। मोहन नगर स्थित बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव मंदिर चेरिटेबल सोसाइटी की ओर से मंदिर परिसर में भगवान भूतभावन विष्णेश्वर महादेव की प्रथम प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन में आहुति डालकर की गई। आचार्य पंडित रामकृष्ण पाठक ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाया। मंदिर परिसर में भंडारा लगाया गया। बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव के शिवलिंग का फूलों से शृंगार किया गया। शाम में महिला मंडली की ओर से कीर्तन कर महादेव का गुणगान किया गया। प्रधान गुंजन पाठक ने बताया कि सावन माह में शिवपुराण कथा का बड़ा महत्व है, श्रद्धालुओं को इसका श्रवण अवश्य करना चाहिए।