फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्ट वांटेड 5 हजार के इनामी को सीआईए ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
सीआईए-1 की टीम द्वारा पकड़ा गया मोस्ट वांटेड आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सीआईए सोनीपत की टीम ने केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास से मोस्ट वांटेड पांच हजार रुपये के इनामी तारीफ उर्फ मोगली को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव खांडा का रहने वाला है। उस पर हत्या, रंगदारी मांगने व गिरोहबंदी समेत आधा दर्ज मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को हत्या के मामले में तीन दिन के रिमांड पर लिया है।।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम खरखौदा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच पता लगा कि पांच हजार का इनामी मोस्ट वांटेड तारीफ पिपली टोल पर आने वाला है। जिस पर उनके साथ एएसआई अनिल पंवार, एचसी सोमबीर, राजेश, जयभगवान, अनिल, विकास व विनोद की टीम बनाई गई। टीम ने पिपली टोल के पास से आरोपी तारीफ उर्फ मोगली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर सोनीपत व जींद में हत्या का मुकदमा दर्ज है। टीम ने आरोपी को फरवरी, 2019 में थाना खरखौदा में दर्ज गांव खांडा के ही संदीप की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
गिरफ्तार से बचने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छिपता रहा आरोपी
एएसआई अनिल पंवार ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा। वह फरार होने के दौरान दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर, फरूखनगर व अन्य स्थानों पर छिपता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में रहा है नामजद
वर्ष 2014 में जींद न्यायालय परिसर में अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या का आरोप।
वर्ष 2015 में जिला जींद जेल में बंद होने के बाद थाना सफीदों क्षेत्र के एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप।
वर्ष 2015 में जींद जेल में अपने गिरोह के साथ मिलकर अन्य कैदियों के साथ मारपीट करने का आरोप।
वर्ष 2018 में थाना सदर जींद के गांव रामरा में गिरोहबंदी एवं अवैध शस्त्र रखने का आरोप।
वर्ष 2019 में थाना खरखौदा में दर्ज अपने ही गांव के संदीप की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का आरोप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें