फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व : चर्च में गूंजे गीत, प्रभु यीशु मसीह से मांगी दुआएं

Thu, 26 Dec 2024 11:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्रिसमस पर्व पर शहर के चर्चों में उत्सव भरा माहौल रहा। सुबह से शाम तक ईसाई धर्म के अनुयायियों ने प्रार्थना कर प्रभु यीशु (ईसा मसीह) से सुखी जीवन की कामना की। नरेंद्र नगर स्थित कैथोलिक चर्च व मिशन रोड स्थित मेथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु मसीह के गीतों के बीच ईसाई धर्म के अनुयायियों ने प्रभु यीशु के चरणों में प्रार्थना कर सभी के प्रति प्रेम व दया भाव का प्रण लिया। इससे पहले प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित झांकी से उनके जन्म का चित्रण दिखाया गया।
विज्ञापन

चर्च में क्रिसमस पर्व की शुरुआत प्रभु यीशु की जीवनी पर आधारित कार्यक्रमों के साथ की गई। अनुयायियों ने प्रभु यीशु के गीत सुनाए। बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्रिसमस उत्सव के बीच यीशु मसीह के भक्त के रूप में सांता क्लॉज ने जिंगल बेल जिंगल बेल गीत की धुन पर बच्चों को चॉकलेट-टॉफी व अन्य उपहार दिए। मेथोडिस्ट चर्च में फादर रैंअनुग्रह फीचर ने प्रभु यीशु की जीवनी पर प्रकाश डाला। कैथोलिक चर्च में फादर बाला राज ने यीशु मसीह की शिक्षाओं पर संदेश दिया। उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर्व का उद्देश्य प्रभु यीशु की शिक्षाओं को याद कर उन्हें जीवन में धारण करना है। हमें सभी के प्रति प्रेम व दया का भाव बनाए रखना चाहिए। अनुयायियों ने कतार में लगाकर अपनी मनोकामनाएं प्रभु यीशु मसीह को सुनाई। कार्यक्रम के अंत में सभी को केक वितरित किया गया।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें